जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकेरनाग के शंगस इलाके में आतंकवादियों ने भारतीय सेना के जवान का अपहरण कर लिया। एक जवान बचकर चकमा देकर वापस आने में सफल रहा। सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस जवान की तलाश में सर्च ऑपरेशन चला रही है। टेरिटोरियल आर्मी के जवान को आतंकियों ने अनंतनाग के कोकरनाग इलाके के शांगस से अपहरण किया है। साल 2020 में आतंकियों ने कश्मीर में टेरिटोरियल आर्मी के जवान शाकिर मंजूर वागे का अपहरण कर लिया था। इस घटना के 5 दिन बाद परिवार को घर के पास शाकिर के कपड़े मिले थे। ये घटना 2 अगस्त की थी। तब 24 साल के शाकिर वागे दक्षिण कश्मीर के शोपियां के हरमैन में अपने घर के पास से लापता हो गए थे। 2020 में आतंकियों ने एक जवान को घर से किडनैप किया था
शाकिर 162-टीए में दक्षिणी कश्मीर के बालापुर में तैनात थे। शाकिर बकरीद पर अपने घर गए थे। अपहरण करने के साथ ही आतंकियों ने जवान की गाड़ी को भी फूंक दिया था। काफी तलाश के बाद भी उनका पता नहीं लग पाया था। एक साल बाद सितंबर में कुलगाम जिले में शाकिर का शव मिला था। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शाकिर के परिवार से संपर्क किया। इस दौरान उनके पिता मंजूर अहमद वागे ने कहा था कि शव की पहचान करने पर पता चला है कि यह उनका बेटा शाकिर ही है। जो एक साल पहले लापता हो गया था। 5 दिन पहले कुपवाड़ा में 2 आतंकी ढेर हुए थे जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के गुगलधार में लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) पर सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी थी। सेना और पुलिस ने दो आतंकियों को मार गिराया था। भारतीय सेना की चिनार कॉर्प्स ने बताया कि4 अक्टूबर को सेना और पुलिस को एक संदिग्ध एक्टिविटी दिखी। इसके बाद जॉइंट आपरेशन शुरू किया गया। इस दौरान आतंकियों ने फायरिंग कर दी। सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी मारे गए। उनके पास से बड़ी संख्या में हथियार और गोला-बारूद मिले थे। कठुआ में 7 दिन पहले मुठभेड़ में हेड कॉन्स्टेबल की मौत हुई थी
इससे पहले 28 सितंबर को कठुआ जिले में बिलावर तहसील के कोग-मंडली में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इसमें जम्मू-कश्मीर पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल बशीर अहमद की मौत हो गई थी। मुठभेड़ के दूसरे दिन एक आतंकी मारा गया था। कुलगाम में 2 आतंकी ढेर…
Read More