दिल्ली में मौजूद 22 किमी लंबी यमुना नदी में छोटे-बड़े 122 नालों से बिना ट्रीटेड के ही सीवेज का 184.9 एमजीडी पानी रोजाना गिर रहा है, जो यमुना के प्रदूषण की सबसे बड़ी वजह है। दैनिक भास्कर ने नौ गजापीर स्थित नजफगढ़ नाले के पास पहुंचकर यमुना को प्रदूषित कर रहे गंदे पानी की तस्वीरें और सैंपल लिए। इन सैंपल के आधार पर त्वचा रोग विशेषज्ञों का कहना है कि यमुना के पानी में हाथ डालना भी त्वचा रोग के साथ-साथ अन्य बीमारियों को निमंत्रण देना है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार यमुना की सफाई के लिए केंद्र और दिल्ली सरकार ने पिछले 7 साल में 7 हजार करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि खर्च कर दी है…
Read More
