हरियाणा में महिला पुलिस यौन शोषण मामले में आज महिला आयोग दूसरी बार सुनवाई करेगा। इससे पहले आयोग ने 30 अक्टूबर को इस केस की जांच अधिकारी SP आस्था मोदी को बुलाया था। आस्था मोदी ने अपने स्थान पर DSP को भेजा और जांच रिपोर्ट आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया के सामने पेश की थी। रेणु भाटिया ने वीडियो कॉल के जरिये SP से बात की थी। इसके बाद रेणु भाटिया ने उन महिला पुलिसकर्मियों से आमने-सामने बात करने की बात कही थी जो इस मामले में कुछ कहना चाहती थीं। ऐसी 5 से 7 महिला पुलिसकर्मियों को महिला आयोग की चेयरमैन ने 7 नवंबर को फरीदाबाद में अपने कार्यालय बुलाया है। इसके साथ ही मामले में आरोपी महिला SHO और महिला DSP को भी मौजूद रहना है। इन्हें भी महिला आयोग ने तलब किया है। इससे पहले चेयरपर्सन रेणु भाटिया आरोपी IPS अधिकारी…
Read More
7 पीड़ित महिला पुलिसकर्मी आज महिला आयोग आएंगी:हरियाणा में IPS अफसर पर यौन शोषण का आरोप; आरोपी महिला SHO-DS
