हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने भारतीय पुरातत्व विभाग (ASI) को लेटर लिखकर जामा मस्जिद दिल्ली का सर्वे करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि औरंगजेब ने जोधपुर और उदयपुर के कृष्ण मंदिर को तोड़कर जामा मस्जिद की सीढ़िया में मूर्तियों के अवशेष लगवाए थे। यह बात औरंगजेब पर लिखी गई मसीर-ई-आलमगीरी किताब में है। विष्णु गुप्ता ने कहा कि इस किताब में लिखा है कि रविवार (24-25 मई,1689) का दिन था। उस दिन खान जहां बहादुर जोधपुर से मंदिरों को तबाह करके लौटा। उसके बाद बैल गाड़ियों से टूटी हुई मूर्तियों के अवशेष को दिल्ली लाया गया। इसलिए इसका सर्वे होना चाहिए। हिंदू सेना ने ही अजमेर-दरगाह में शिव मंदिर होने का दावा किया हिंदू सेना ने अजमेर की ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में संकट मोचन महादेव मंदिर होने का दावा करने वाली याचिका अजमेर सिविल कोर्ट ने स्वीकार की। 27 नवंबर को अदालत ने इसे सुनने योग्य माना। सिविल कोर्ट ने अल्पसंख्यक मंत्रालय…
Read More
