उत्तर प्रदेश के संभल हिंसा में मंगलवार को पाकिस्तानी कनेक्शन सामने आया है। फोरेंसिक टीम को यहां के कोट गर्वी मोहल्ले में नालियों से 5 खोखा और 1 मिसफायर कारतूस मिले हैं। ये खोखे पाकिस्तान ऑर्डनेंस फैक्ट्री (POF) में बने हैं। इन कारतूस को पाकिस्तानी आर्मी इस्तेमाल करती है। ASP श्रीश चंद्र ने बताया कि पाकिस्तान ऑर्डनेंस फैक्ट्री के 9 MM के 2 मिसफायर और 1 खोखा बरामद हुआ है। इसके अलावा 12 बोर के 2 खोखे और 32 बोर के 2 खोखे बरामद हुए। एक खोखा विनचेस्टर मेड इन USA का है। 19 नवंबर को हिंदू पक्ष ने चंदौसी कोर्ट में दावा किया था कि शाही जामा मस्जिद हरिहर मंदिर है। मामला कोर्ट में पहुंचा। अदालत के आदेश के बाद 24 नवंबर को मस्जिद के सर्वे के दौरान हजारों की भीड़ ने पुलिस पर पत्थरबाजी और फायरिंग कर दी। इस हिंसा में 4 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए। जांच के दौरान की 4 फोटो देखिए…
Read More