हिमाचल के सिरमौर में 4 भाइयों ने एक ही दिन शादी कर ली। इससे परिवार अब सुर्खियों में है। ये परिवार गिरीपार क्षेत्र के कमरऊ गांव में रहता है। चारों भाइयों की बारात 7 दिसंबर की सुबह 4 अलग-अलग जगहों पर गई और शाम को ही वापस गांव में लौट आई। परिवार ने चारों बहुओं का गृह प्रवेश भी एक साथ कराया। एक दूल्हे राहुल राणा ने बताया कि उनके पिता व चाचा 4 भाई हैं। चारों भाई इकट्ठे रहते हैं। उनका 20 से ज्यादा लोगों का परिवार एक साथ रहता है। सभी लोगों का खाना एक चूल्हे पर पकता है। 4 भाइयों के 5 बेटे और 4 बेटी हैं। 3 बहनों की पहले ही शादी हो चुकी है…
Read More
