हरियाणा में 20 दिसंबर को होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व चेयरपर्सन रेखा शर्मा को उम्मीदवार बनाया है। 10 दिसंबर यानी आज रेखा शर्मा अपना नामांकन दाखिल करेंगी। इस दौरान रेखा शर्मा के साथ मुख्यमंत्री नायब सैनी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली भी मौजूद रहेंगे। पार्टी के सभी विधायक और मंत्री भी चंडीगढ़ पहुंच गए हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक भाजपा के कई बड़े चेहरे रेखा शर्मा के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसराना से भाजपा विधायक और कैबिनेट मंत्री कृष्णलाल पंवार के इस्तीफे के बाद ये सीट खाली हुई थी। कयास लगाए जा रहे थे कि दलित कोटे से खाली हुई इस सीट के लिए भाजपा किसी दलित चेहरे को ही उम्मीदवार बनाएगी…
Read More
