गुजरात में भरूच जिले के जांगिया जीआईडीसी में दुष्कर्म और उसके बाद हैवानियत की शिकार हुई 10 वर्षीय बच्ची आखिरकार जिंदगी की जंग हार गई। बच्ची को बीते मंगलवार को भरूच से वडोदरा के एसएसजी अस्पताल स्थानांतरित किया गया था। आंतरिक अंगों में गंभीर चोट आने से उसकी तीन सर्जरी की गई। बच्ची से यह हैवानियत उसके पड़ोस में रहने वाले 36 वर्षीय शख्स ने की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एक महीने पहले भी बच्ची से रेप कर चुका था आरोपी…
Read More
