हरियाणा के PWD मंत्री रणबीर गंगवा के भिवानी में हुए सम्मान समारोह में मंच पर डांसर ने अश्लील डांस किया। यही नहीं, भीड़ के सामने ही डांसर ने मंच से अश्लील शब्द तक कहे। यह सम्मान समारोह नगर परिषद के पूर्व वाइस चेयरमैन मामनचंद ने कराया था। जिसके बाद बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य सुशील वर्मा ने पुलिस को इसकी शिकायत कर दी। जिसके बाद सम्मान समारोह आयोजक मामनचंद और डांसर आरती भोरिया के खिलाफ थाना सिटी भिवानी में FIR दर्ज कर ली गई है। वहीं शिकायत करने वाले सुशील वर्मा ने मंत्री गंगवा से भी माफी मांगने के लिए कहा है। पुरानी अनाज मंडी में रखा था कार्यक्रम
सुशील वर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि 12 जनवरी को भिवानी की पुरानी अनाज मंडी में गंगवा को हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए जाने को लेकर सम्मान समारोह रखा हुआ था। इसी समारोह में भिवानी से विधायक बने घनश्याम सर्राफ को भी सम्मानित किया जाना था। इस कार्यक्रम के आयोजक मामनचंद और अध्यक्षता श्री दक्ष प्रजापति महासभा के अध्यक्ष धर्मबीर ठेकेदार ने की। हालांकि सर्राफ इस कार्यक्रम में नहीं आए थे। बच्चे-महिलाएं मौजूद थीं…
Read More