केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि पुराने जनरेशन के लोगों को धीरे-धीरे रिटायरमेंट ले लेना चाहिए। उन्हें नई पीढ़ी को जिम्मेदारी सौंपनी चाहिए और उनका मार्गदर्शन करना चाहिए। गडकरी रविवार को नागपुर में एसोसिएशन फॉर इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट (AID) इवेंट के दौरान ‘एडवांटेज विदर्भ–खासदार औद्योगिक महोत्सव’ को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोल रहे थे। इसे AID के अध्यक्ष आशीष काले ने आयोजित किया था। गडकरी AID के चीफ मेंटर है। उन्होंने कहा- जब नए लोग ठीक से गाड़ी चलाने लगे तो सीनियर लोगों को दूसरा काम करना चाहिए। नागपुर में 6 से 8 फरवरी तक AID के ‘एडवांटेज विदर्भ’ एक्सपो का आयोजन होगा। इस साल एक्सपो का तीसरा साल है। उन्होंने बताया कि एक्सपो का मकसद भारत के इंडस्ट्रियल मैप पर विदर्भ को एक मजबूत और उभरते विकास केंद्र के रूप में स्थापित करना है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि एक्सपो में टेक्सटाइल…
Read More