कोलकाता पुलिस ने कहा है कि चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में बारिश के दौरान कपड़े और मेकअप बचाने के लिए महिलाएं बाहर निकलने वाले गेट पर जमा हो गई थीं। भीड़ बढ़ने से धक्का-मुक्की हुई और लोग एक-दूसरे के ऊपर गिरने लगे, जिससे भगदड़ मची। यह घटना 17 अक्टूबर की शाम करीब 7:30 बजे हुई थी। भगदड़ में 19 लोगों की मौत हुई। पुलिस अब तक 9 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें दो पर पंडाल का एक हिस्सा गिरने की घोषणा कर अफरा-तफरी फैलाने का आरोप है। गेट से करीब 11 फीट दूर गिरा पहला व्यक्ति पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक…
Read More
कोलकाता पुलिस बोली-मेकअप बचाने के चक्कर में भगदड़ मची:महिलाएं बारिश से बचने के लिए गेट पर जमा हुईं; दुर्गा पंडाल में 19 की मौत
