प्रधानमंत्री बनने के बाद से नरेंद्र मोदी हर साल सैनिकों के साथ दिवाली का त्योहार मनाते हैं। पीएम के इस कदम के फॉलो करते हुए देश के टॉप डिफेंस लीडर्स भी देशभर में अलग-अलग स्थानों पर सैनिकों के साथ दिवाली मनाएंगे। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान पोर्ट ब्लेयर में अंडमान और निकोबार में तैनात सैनिकों के साथ दिवाली मना रहे हैं। उन्होंने यहां होने वाले उत्सव में भी भाग लिया। आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी अरुणाचल प्रदेश में सैनिकों के साथ दिवाली मनाएंगे। वे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ यहां पहुंच चुके हैं। नेवी चीफ एडमिरल दिनेश त्रिपाठी गुजरात के पोरबंदर में नौसेना के सैनिकों के साथ त्योहार मना रहे हैं। इंडियर एयरफोर्स के प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह जम्मू और कश्मीर में सैनिकों के साथ त्योहार मनाएंगे। तस्वीरों में देखिए PM मोदी की पिछली दिवालियां…
Read More