ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के करमाडीही गांव में 29 अक्टूबर की देर रात 3 परिवारों में झड़प हो गई। इसमें 5 लोगों की मौत और 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं एक महिला और चार बच्चे लापता है। पुलिस को शक है कि उनका अपहरण हुआ है। पुलिस के मुताबिक झड़प का कारण एक्सट्रामैरिटल अफेयर है। मारपीट में चाकू और रॉड का इस्तेमाल भी हुआ है। पुलिस ने आरोपियों को खोज शुरू कर दी है। तनाव को देखते हुए घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात किया गया है। मृतकों में 3 महिलाएं…
Read More