प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दिल्ली में 33,500 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस मौके पर पीएम एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इससे पहले मोदी सरोजिनी नगर में जनरल पूल रेजिडेंशियल एकोमोडेशन (GPRA) टाइप-5 क्वार्टर्स का दौरा करेंगे और महिला अलॉटीज़ को चाभियां सौंपेंगे। पीएम पिंक लाइन के 12.3 किमी लंबे मजलिस पार्क-मौजपुर-बाबरपुर कॉरिडोर और मैजेंटा लाइन के 9.9 किमी लंबे दीपाली चौक-मजलिस पार्क कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। इसी के साथ पीएम एक्सपेंशन प्लान के फेज V-A के तहत तीन नए दिल्ली मेट्रो कॉरिडोर का भी शिलान्यास करेंगे…
Read More