राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100 साल पूरे होने पर दिल्ली के विज्ञान भवन में तीन दिवसीय संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। आज कार्यक्रम का तीसरा और अंतिम दिन है। पहले दो दिन सरसंघचालक मोहन भागवत ने संघ के इतिहास, हिंदुत्व, हिंदु राष्ट्र, अमेरिकी टैरिफ जैसे मुद्दों पर स्पीच दी। पहले दिन उन्होंने कहा था कि हिंदू राष्ट्र शब्द का सत्ता से कोई मतलब नहीं है। वहीं दूसरे दिन के अपने संबोधन में भागवत ने कहा था कि संघ जितना विरोध किसी संगठन का नहीं हुआ। फिर भी स्वयंसेवकों के मन में समाज के प्रति शुद्ध सात्विक प्रेम ही है। आज के कार्यक्रम में प्रश्नोत्तर सत्र होगा…
Read More