रिया सुसाइड केस के मामले में कांग्रेस ने सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस घटना को NEET पेपर लीक और री-एग्जाम के दबाव से जोड़ते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि रिया एक टूटी और भ्रष्ट व्यवस्था की शिकार हुई है। देहरादून के चंद्रमणि कॉलोनी निवासी 23 वर्षीय रिया कुमारी ने मंगलवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वह कारगिल युद्ध में शामिल रहे पूर्व सैनिक राजेश मल्ल थापा की बेटी थीं। मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है…
Read More