सुप्रीम कोर्ट आज गोधरा कांड मामले की सुनवाई करेगा। पिछली तारीख पर 24 अप्रैल को बेंच दोपहर 1 बजे तक ही बैठी थी। इस वजह से मामले की सुनवाई नहीं हो पाई थी। जस्टिस जेके माहेश्वरी और जस्टिस राजेश बिंदल की बेंच ने कहा था, ‘पूरी सुनवाई में कम से कम दो हफ्ते का समय लगेगा। हम मामले को लगातार 6 और 7 मई को सुनेंगे।’ ‘हम रजिस्ट्री से अनुरोध करते हैं कि इन तिथियों पर कोई अन्य मामला लिस्ट न किया जाए। जरूरत हो तो अन्य मामले दूसरी बेंच को ट्रांसफर किए जा सकते हैं।’ बेंच ने यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट नियमों के मुताबिक मौत की सजा से जुड़े मामलों को सुनवाई तीन जजों की बेंच को करनी चाहिए। इस वजह से 6 मई को तीन जजों की बेंच बैठेगी। 27 फरवरी 2002 को गुजरात के गोधरा स्टेशन पर साबरमती एक्सप्रेस के कोच S-6 में आग लगा दी गई थी। ट्रेन में अयोध्या से लौट रहे 59 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी। गुजरात सरकार ने मामले में 11 दोषियों की फांसी की सजा को उम्रकैद में बदलने के हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी है। वहीं…
Read More
सुप्रीम कोर्ट में गोधरा कांड पर आज सुनवाई:गुजरात हाईकोर्ट ने 11 दोषियों की फांसी उम्रकैद में बदली,
