कनाडा में पंजाब के फेमस सिंगर अमृतपाल सिंह ढिल्लों उर्फ एपी ढिल्लों के घर पर फायरिंग की गई। घटना रविवार रात की है। खबर और इसके वीडियो अब सामने आए हैं। एपी ढिल्लों का घर वैंकूवर इलाके में है। वायरल वीडियो के अनुसार एक शूटर ने गेट के बाहर से 11 गोलियां चलाईं। उसने काले रंग के कपड़े पहने हुए थे। इसकी जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली है। गैंग के गैंगस्टर रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी डाली है। 9 अगस्त को सिंगर एपी ढिल्लों का बॉलीवुड स्टार सलमान खान के साथ गाना ‘ओल्ड मनी’ रिलीज हुआ था। फायरिंग को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। घटना के बाद भारतीय और कनाडाई एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। वारदात के वक्त मौके पर मौजूद था गोल्डी बराड़
एजेंसियों से जुड़े सूत्रों के मुताबिक…
Read More
कनाडा में पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के घर फायरिंग:गोली चलाता दिखा शूटर, लॉरेंस गैंग ने जिम्मेदारी
