हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से चौधरी उदयभान की छुट्टी कर दी गई है। उनकी जगह पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को फिर विधायक दल का नेता बनाया गया है। दैनिक भास्कर एप ने 6 दिन पहले ही दोनों नेताओं के नाम का खुलासा कर दिया था। राव नरेंद्र सिंह और भूपेंद्र सिंह हुड्डा 24 अगस्त को बिहार में हुई कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की मीटिंग में बुलाया गया था। यहीं दोनों के नाम पर मुहर लगी। कांग्रेस ने 18 साल बाद गैर दलित को प्रदेश अध्यक्ष की कमान दी है। साल 2007 में फूलचंद मुलाना से कांग्रेस का दलित प्रदेश अध्यक्ष युग शुरू हुआ था। मुलाना सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष रहे थे। उसके बाद अशोक तंवर…
Read More
