नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने रविवार को एअर इंडिया को निर्देश दिया है कि जिन बोइंग 787 विमानों में हाल ही में पावर कंडीशनिंग मॉड्यूल (PCM) बदला गया है, उन सभी विमानों के रैम एयर टर्बाइन (RAT) की स्टोवेज (फिटिंग और कंडीशन) की दोबारा जांच की जाए। DGCA का ये निर्देश एअर इंडिया के दो बोइंग 787 विमानों में हाल में हुई तकनीकी घटनाओं और फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स (FIP) के एअर इंडिया के सभी बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमानों को ग्राउंड करने की मांग की पर आया है। DGCA ने अमेरिकी विमान निर्माता बोइंग से भी ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए उपायों की डिटेल रिपोर्ट मांगी है। इसके अलावा दुनियाभर में बोइंग 787 सीरीज के विमानों में इस तरह के अनकमांडेड RAT डिप्लॉयमेंट की घटनाओं का पूरा डेटा मांगा। साथ ही PCM मॉड्यूल बदलने के बाद दिखी सर्विस डिफिकल्टी रिपोर्ट की भी जानकारी डिमांड की है। दरअसल…
Read More
