खंडवा में गुरुवार को कुएं में उतरे 8 लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। एक युवक गणगौर विसर्जन के लिए कुएं की सफाई करने उतरा और जहरीली गैस से उसका दम घुटने लगा। लोग उसे बचाते इससे पहले ही वह कुएं में गिरा और दलदल में समा गया। उसे बाहर निकालने के लिए 7 और लोग नीचे उतरे और जहरीली गैस के कारण बेसुध होने से दलदल में धंस गए। जब तक उन्हें बाहर निकाला जाता सभी की जान जा चुकी थी। अर्जुन नाम का शख्स जो कुएं में सबसे पहले उतरा था सबसे आखिरी में उसकी ही बॉडी बाहर निकाली जा सकी। अर्जुन की 6 बेटियां हैं। उसे बेटी ने मुखाग्नि दी। शुक्रवार सुबह गांव में एक साथ 8 चिताएं जलीं। दैनिक भास्कर मौके पर पहुंचा और पड़ताल की तो चौंका देने वाली कहानी सामने आई। रिपोर्टर की आंखोंदेखी- रस्सी और बांस से खींचे शव
दैनिक भास्कर की टीम मौके पर पहुंची…
Read More
6 बेटियों के सिर से उठा पिता का साया:खंडवा में सबसे पहले सफाई करने कुएं में उतरा, आखिरी में निकला शव;
