शिवसेना विधायकों की अयोग्यता संबंधी याचिका के लिए लगातार तारीख मांगने पर CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने वकील से कहा- एक दिन यहां बैठकर देखिए। आप अपनी जान बचाने के लिए भागेंगे। NCP (SP) और शिवसेना (UBT) की दो अलग-अलग याचिकाओं के लिए तारीखें तय करते समय CJI ने यह टिप्पणी की। उद्धव गुट ने महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर के शिंदे गुट को असली शिवसेना घोषित करने और NCP के शरद गुट ने अजित गुट को असली NCP घोषित करने के फैसले के खिलाफ याचिका लगा रखी है। CJI ने कहा- कृपया अदालत को निर्देश न दें शिवसेना मामले में दलीलें पूरी हो चुकी थीं। इसके बाद NCP (SP) की याचिका पर तारीख के लिए अजित गुट की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता एनके कौल दलीलें दे रहे थे। हाल ही में…
Read More