कमलनाथ के पीए आरके मिगलानी और एक पत्रकार के खिलाफ पुलिस ने फर्जी वीडियो वायरल करने के आरोप में केस दर्ज किया है। इस मामले में मिगलानी से पूछताछ करने के लिए पुलिस कमलनाथ के शिकारपुर स्थित बंगले पर पहुंची। मिगलानी से पूछताछ कर पुलिस लौट आई है। यह कार्रवाई छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू की शिकायत पर की गई है। बंटी साहू का आरोप है कि कमलनाथ के पीए आरके मिगलानी और निजी चैनल के वीडियो जर्नलिस्ट ने अन्य पत्रकारों को मेरा एक फर्जी वीडियो वायरल करने के लिए 20 लाख रुपए का प्रलोभन दिया था। विवेक बंटी साहू ने इससे जुड़ी बातचीत का एक वीडियो जारी किया है। छिंदवाड़ा एसपी मनीष खत्री ने बताया कि आरके मिगलानी और सचिन गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज किया है। सचिन गुप्ता से पुलिस पूछताछ कर रही है…
Read More
पूर्व सीएम कमलनाथ के बंगले पर पहुंची पुलिस:भाजपा प्रत्याशी की शिकायत पर कमलनाथ के पीए पर केस; फर्जी VIDEO वायरल करने का आरोप
